-
Advertisement
Relief package/Khonalal/homeless
Last Updated on November 25, 2023 by sintu kumar
प्रदेश सरकार का आपदा राहत पैकेज सराज विधानसभा क्षेत्र के तहत आने वाले दुर्गम गांव खोलानाल नहीं पहुंच पाया है। इस गांव के प्रभावित आज भी सरकार के विशेष राहत पैकेज का इंतजार कर रहे हैं। अगस्त 2023 में भारी बारिश के दौरान खोलानाल गांव में बादल फटने की घटना से भीषण तबाही हुई थी जिसका खौफनाक मंजर आज भी गांव में प्रत्यक्ष रूप से देखने को मिलता है। इस दुर्गम गांव के कई परिवार घर से बेघर हो गए और अपना सबकुछ खो दिया। तन पर ढखे कपड़ों के सिवाय और कुछ भी शेष नहीं बचा।