- Advertisement -
जोगिंद्रनगर। प्रजापिता ब्रह्माकुमारीज ईश्वरीय विश्वविद्यालय ढेलू की ओर से जोगिंद्रनगर के सामुदायिक भवन में सोमवार को एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि भारत भूषण ने कहा कि नकारात्मक विचारों को त्याग कर इंसान अपने जीवन को सुखी, शांत व खुशहाल बना सकता है। उन्होने कहा कि अहम व वहम भी अपने नजदीक नहीं फटकने देने चाहिए। दूसरों की अकारण निंदा व आलस्य को छोड़कर जीवन को सर्वोत्तम बनाया जा सकता है।
- Advertisement -