-
Advertisement

Parlor नहीं जा पा रहीं तो घर पर ऐसे निकालें अपर लिप्स के हेयर, जानें
नई दिल्ली। लॉक डाउन (Lock Down) के कारण देश भर में सलून (Saloon) और ब्यूटी पार्लर (Beauty Parlor) भी बंद पड़े हैं। ऐसे में 21 दिन के समय में अपर लिप्स के बाल बढ़ना आम बात है। अगर आप भी रेगुलरली अपने आइब्रो या अपर लिप्स करवाती हैं तो आपको अब अपनी बढ़ी हुई ग्रोथ से परेशान होने की बिलकुल जरूरत नहीं है। क्योंकि, यहां हम आपको बताने जा रहे हैं कि किस तरह से आप घर ही कुछ तरीकों से अपर लिप्स के बाल हटवा सकती हैं।
यह भी पढ़ें: PhonePe लाया कोरोना केयर पॉलिसी, 156 की कीमत में मिलेगा 50 हजार का बीमा
अपर लिप्स से बाल हटाने के लिए आधी कटोरी दूध में हल्दी मिलाकर गर्म करें। जब ये मिश्रण आधा रह जाए तो गैस को बंद कर दें। ठंडा होने के बाद इस हल्दी-मिल्क ब्लीच को उपर लिप वाले हिस्से पर लगाएं। 15 से 20 मिनट के बाद इसे रगड़ते हुए क्लीन करें। लगातार 3 दिनों तक इस ब्लीच का इस्तेमाल करने से आपको असर नजर आने लगेगा।
नाश्ते में खाया जाने वाला ओट्स अनचाहे बालों को हटाने का सबसे बेस्ट और आसान तरीका है। ओट्स में 1 चम्मच शहद, थोड़ा सा नींबू का रस मिलाकर पेस्ट बनाएं। अब इस पेस्ट को आईब्रो और अपर लिप के उन हिस्सों पर लगाएं जहां पर अनचाहे बाल आपको परेशान कर रहे हैं। 20 से 25 मिनट के बाद इस पेस्ट को हल्के हाथों से रगड़ते हुए क्लीन करें।
जो लोग अंडे खाते हैं वो अंडे के सफेद भाग में कॉर्न फ्लोर और चीनी के पेस्ट से अपर लिप के अनचाहे बालों से छुटकारा पा सकते हैं। सबसे पहले अंडे के सफेद पार्ट में थोड़ा सा कॉर्न फ्लोर मिलाएं। इसके बाद इसमें आधा चम्मच चीनी को मिक्स करें। तीनों चीजों को मिक्स करने से एक चिपचिपा सा पेस्ट बन जाएगा। इसे अपने होंठों पर लगाएं 15 से 20 मिनट के बाद वैक्सिंग स्ट्रिप्स की मदद से इसे हटाएं।