-
Advertisement
कोरोना पॉजिटिव दोनों मरीजों की पुणे से आ गई रिपोर्ट, क्या बोले डीसी जानिए
Last Updated on March 24, 2020 by Sintu Kumar
धर्मशाला। कांगड़ा जिला में दो कोरोना वायरस पॉजिटिव मरीजों की फाइनल रिपोर्ट पुणे से आ गई है। पुणे से आई रिपोर्ट में भी रिपोर्ट पाजिटिव की पुष्टि हुई है। यह जानकारी डीसी कांगड़ा ने मीडिया से बातचीत में दी। बता दें कि कांगड़ा जिला में तीन कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें से एक तिब्बती बुजुर्ग की पिछले कल डा राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कालेज अस्पताल टांडा में मौत हो गई है। वहीं, दुबई से लौटी शाहपुर की महिला और सिंगापुर से लौटे लंज के युवक को टांडा में भर्ती किया
गया है। उनकी सेहत में सुधार हो रहा है।
डीसी कांगड़ा राकेश प्रजापति ने बताया कि पिछले कल सात सैंपल भेजे थे और आज तीन सैंपल भेजे थे। सभी सैंपल नेगेटिव आए हैं। उन्होंने बताया कि मैक्लोडगंज और धर्मकोट में पुलिस के साथ सर्च आपरेशन चलाया था। इसमें 10 होम स्टे बिना अनुमति चलते पाए गए हैं। उन पर कार्रवाई की जा रही है। उनमें कुछ लोग ठहरे थे। कुछ लोगों को सेल्फ क्वारंटाइन में रखा गया है। भारत से 603 और विदेश से 575 लोग पहुंचे हैं।