-
Advertisement
Republic Day/ Deputy Chief Minister/ Una
Last Updated on January 26, 2023 by Neha Raina
ऊना जिला मुख्यालय के बाल स्कूल मैदान में 74 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करते हुए राष्ट्रीय ध्वज फहराया। वहीं उन्होंने भव्य परेड का निरीक्षण किया और मार्च पास्ट की सलामी भी ली। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों की आकर्षक झांकियों के माध्यम से प्रदेश सरकार की विभिन्न उपलब्धियां दिखाई गई।