-
Advertisement
किन्नौर लैंडस्लाइडः घटनास्थल पर गिर रहे पत्थर रेस्क्यू ऑपरेशन रुका, कांग्रेस नेता घटनास्थल के लिए रवाना
Last Updated on August 12, 2021 by saroj patrwal
हिमाचल प्रदेश के किन्नौर में हुए लैंडस्लाइड में अभी भी कई लोग दबे हुए हैं। आज सुबह से रेस्क्यू आपरेशन (Rescue Operation)चल रहा था लेकिन 11 बजे के करीब बहाड़ से पत्थर गिरने शुरू हो गए। जिसके चलते रेस्क्यू व सर्च आपरेशन रोकना पड़ा। अभी तक 13 शव ( Dead body)बरामद किए जा चुके हैं और कई शव क्षत-विशत हालत में मिले हैं। 13 लोगों को रेस्क्क्यू किया है। इन में दो की हालत गंभीर है।
हादसे के शिकार हुई एचआरटीसी की बस सतलुत के किनारे मिली है। पूरी बस चकनाचूर हो गई है। बस की सवारियों के जिंदा होने की संभावना कम है। उधर कांग्रेस की ओर से नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री, रामपुर के विधायक नंदलाल औऱ विक्रमादित्य सिंह घटनास्थल कें लिए रवाना हो गए हैं। मलबे में अभी 20 से 25 लोगों के दबे होने की आशंका है। जो 13 घायल निकाले गए हैं उन में 2 की हालत गंभीर बताई जा रही है। सीएम जयराम ठाकुर शिमला से घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं। वे हेलीकॉप्टर से ज्यूरी तक जाएंगे और वहां से सड़क मार्ग से घटनास्थल पर राहत व बचाव कार्यों का जायजा लेंगे। साथ ही पीड़ित परिवारों से भी मिलेंगे।
हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page