-
Advertisement
नाले में गिरी गाय को बचाने एक घंटे चला Rescue operation, निकाली सुरक्षित
Last Updated on June 10, 2020 by saroj patrwal
नाहन। जिला मुख्यालय नाहन( Nahan) में नाले में गिरी एक गाय को एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों (Fire Brigade) ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया। नाले में गिरने से गाय की जान पर बन आई थी। जानकारी के अनुसार शहर के ढाबो मोहल्ला में अचानक एक गाय क्षेत्र के नाले में गिर गई। गाय के जोर-जोर से रंभाने पर जब स्थानीय व्यक्ति ने देखा कि गाय नाले में गिरी हुई है। इसकी सूचना तुरंत दमकल विभाग को दी गई। बिना समय गंवाए दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची।
स्थानीय लोगों की मदद से विभागीय कर्मियों ने गाय को बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन (Rescue operation) चलाया। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद रस्सियों के सहारे गाय को सुरक्षित नाले से बाहर निकाल लिया गया। दमकल विभाग की टीम में विभाग के आफिसर पीएस सेन सहित कुलदीप कुमार, चंद्र वीर, राम दयाल, जिया लाल, प्रेम सिंह व चालक अनिल कुमार शामिल थे, जिन्होंने स्थानीय लोगों की मदद से गाय की जिंदगी को बचाने में अपना अहम योगदान दिया।