-
Advertisement
हेल्थ सेक्टर को 50 हजार करोड़
Last Updated on May 5, 2021 by Sintu Kumar
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के गवर्नर शशिकांत दास ने कोरोना की दूसरी लहर से लडने के लिए बैंकों द्वारा 31 मार्च 2022 तक अस्पतालों,ऑक्सीजन आपूर्तिकर्ताओं,वैकसीन आयातकों,कोविड दवाओं के लिए 50 हजार करोड़ कर्ज का ऐलान किया है। उन्होंने एक प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि रिजर्व बैंक कोविड की परिस्थितियों पर नजर बनाए है। उन्होंने कहा कि दुनिया के मुकाबले भारत में रिकवरी तेजी से हो रही है,लेकिन दूसरी लहर ज्यादा खतरनाक है। शशिकांत दास ने उम्मीद जताई कि अच्छे मानसून की वजह से ग्रामीण क्षेत्रों में मांग बढ़ेगी। उन्होंने कोरोना की दूसरी लहर से लड़ने के लिए बैंकों द्वारा 31 मार्च 2022 तक अस्पताल ऑक्सीजन आपूर्तिकर्ता, वैक्सीन आयातकों, कोविड दवाओं के लिए 50,000 करोड़ रूपए के प्राथमिकता पर आधारित कर्ज की घोषणा की। केवाईसी को लेकर भी रिजर्व बैंक ने बड़ी छूट देते हुए विडियो केवाईसी और नाॅन फेस टू फेस डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन को बढ़ावा देने को कहा है। बैंकों को कोविड लोन बुक बनाने का निर्देश साथ ही प्रायोरिटी सेक्टर लिए इंसेंटिव का ऐलान भी किया गया है।