- Advertisement -
शिमला: नीट-2021 व पीजी काउंसलिंग में देरी और गैर इमरजेंसी ड्यूटी को वापस लेने के लिए देश भर में रेजिडेंट डॉक्टर हड़ताल पर है। प्रदेश के सबसे बड़े अस्पताल आईजीएमसी में भी ये डॉक्टर्स दो दिन से दो घंटे की हड़ताल कर विरोध जता रहे थे, लेकिन आज ये डॉक्टर काम ठप्प कर पूरे दिन की हड़ताल पर चले गए है। सभी रेजिडेंट डॉक्टरों ने आईजीएमसी के बाहर मौन प्रदर्शन किया और नीट 2021 पीजी काउंसलिंग जल्द करवाने की मांग की है। वहीं हड़ताल के चलते वार्डों में ना तो सुबह मरीजों की जांच के लिए डॉक्टर राउंड पर पहुंचे और ना ही ओपीडी में बैठे। जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि एमरजेंसी सेवाएं जारी रखी गई।
- Advertisement -