- Advertisement -
नई दिल्ली। वर्षों से चली आ रही परंपरा को बिहार (Bihar) के खगड़िया जिले के रामपुर गांव वालों ने मिलकर खत्म करने का संकल्प लिया है। अब इस गांव में कभी भी मृत्यु भोज नहीं होगा। रामपुर के मुखिया कृष्णानंद यादव ने गांववालों को इस बात की शपथ (Oath) दिलाई है। गांव वालों का कहना है कि इसके साथ ही अब वह इसके लिए अभियान भी चलाएंगे, ताकि लोगों में जागरुकता आए।
मृत्यु भोज की परंपरा (tradition) को खत्म करने की बात गांव में काफी समय से चल रही थी। इसके लिए पहले एक बैठक (meeting) हुई जिसमें बताया गया कि मृत्यु भोज समाज में फैली कुरूति है। क्योंकि किसी भी धर्मग्रंथ में इसका विधान नहीं है। इसके बाद ही गांव में मृत्यु भोज खत्म करने का प्रस्ताव लाया गया जिसे सभी ने एक संकल्प के रूप में स्वीकार किया।
- Advertisement -