- Advertisement -
कंकरीट की सड़क से एक शख्स ऊंट (Camels)के एक झुंड को लेकर चला हुआ है। उसी दौरान एक शख्स जोकि बैटरी आपरेटिड साइकिल (Battery Operated Bicycle) पर सवार है, ऊंट के बाजू से होकर आगे निकलने का प्रयास करता है। शायद ऊंट को ये बात नागवार गुजरी और उसे लात मार दी। साइकिल पर सवार शख्स नीचे की तरफ हो जाता है। इस वीडियो को देखकर ऐसा लगता है कि ऊंट भी यातायात नियमों के पालन का संदेश देने का प्रयास कर रहे हों। आईएफएस सुशांत नंदा ने अपने ट्विटर हैंडल पर इस वीडियो को शेयर करते हुए, कैप्शन दिया है,रिस्पेक्ट लेन ड्राइविंग (Respect Lane Driving)।
Respect lane driving🙏🏼 pic.twitter.com/u87Rbk4fNE
— Susanta Nanda IFS (@susantananda3) February 18, 2021
कहने का मतलब यही है कि सड़क पर चलने के नियम (Traffic Rules) बनाए गए हैं,लेकिन अकसर हम उनका पालन नहीं करते, वही अनदेखी हादसों का कारण बनती है। लेकिन इस वीडियो को देखकर लगता है कि ऐसे लोगों को सबक सिखाने का ठेका अब ऊंट ने ले लिया है। तभी तो इस साइकिल सवार को ऊंट ने लात मारकर साइड पर कर दिया। वीडियो को देखकर यूजर कई तरह के रिएक्शन्स दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है नियम तो नियम हैं, उनका पालन करना चाहिए। एक यूजर ने लिखा है,टोटल दादागिरी।
ओभरटेक गर्नी? उट भनेर हेप्नी?? https://t.co/PVaYNygKGA
— νуαѕ вαѕηєт (@Vyaskaji) February 18, 2021
Bhai sidhe chalo😜😜😜 https://t.co/5WvixVbVhd
— Aarav Patel (@patelaarav21) February 18, 2021
- Advertisement -