- Advertisement -
नई दिल्ली। कांग्रेस ने झारखंड (Jharkhand) के लिए एक बार फिर मुस्लिम-आदिवासी समीकरण को आगे बढ़ाते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष (Congress president) के तौर पर रिटायर्ड IPS और पूर्व केंद्रीय मंत्री रामेश्वर उरांव (Retired IPS Rameshwar Oraon) के नाम का चयन किया है। इससे पहले रामेश्वर उरांव केंद्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। इसके साथ ही पांच कार्यकारी अध्यक्ष भी बनाए गए हैं। कमलेश महतो, इरफान अंसारी, मान सिन्हा, संजय पासवान और राजेश ठाकुर कार्यकारी अध्यक्ष होंगे। जिन पर कांग्रेस की नैया पार लगाने की विशेष रुप से जिम्मेवारी दी गई है।
गौरतलब है कि प्रदेश कांग्रेस में जारी अंदरुनी कलह किसी से छिपी हुई नहीं हैं। यही वजह है कि संगठन मजबूत होने के बजाए बिखरता ही जा रहा है। अब ऐसे में ये देखना अहम होगा कि ये नियुक्तियां पार्टी के मत प्रतिशत पर कितना प्रभाव डालती हैं। बता दें, झारखंड में विधानसभा चुनाव होने वाला है। इससे पहले कांग्रेस तैयारियों में जुट गई है। मनमोहन सिंह सरकार में उरांव अनुसूचित जनजाति आयोग के चेयरमैन भी रहे हैं। साल 2009 में भाजपा के सुदर्शन भगत ने उन्हें हराकर लोहरदगा लोकसभा सीट छीन ली थी। साल 2014 में भी रामेश्वर उरांव को सुदर्शन भगत से हार का सामना करना पड़ा था। वे अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष भी रहे हैं। इस लोकसभा चुनाव में उन्हें टिकट नहीं मिला। उनकी पत्नी रागिनी मिंज सिविल सर्जन रह चुकी हैं।
- Advertisement -