-
Advertisement

अपने ही विभाग के खिलाफ रिटायर्ड अधिकारी ने खोला मोर्चा- अवैध कटान को लेकर लगाए गंभीर आरोप
ऊनाः वन विभाग (Forest Department) के रिटायर्ड अधिकारी ने अपने ही विभाग के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। डिप्टी रेंजर के पद पर सेवानिवृत हुए संजीव ठाकुर ने वन विभाग पर आरोप लगाए हैं। उन्होने हरोली उपमंडल के नगनोली और गगरेट के टटेहड़ा में अवैध कटान (illegal felling) के मामले को 6 महीने से अनदेखा किया जाने पर गहरा आक्रोश व्यक्त किया है। इस अवैध कटान का शिकार हुए एक अन्य व्यक्ति ने भी विभाग प्रशासन और विजिलेंस पर एक के बाद एक कई आरोप लगा डालें। प्रेस वार्ता कर रहे संजीव ठाकुर और सुशील कुमार का आरोप था कि वह मार्च 2023 से प्रशासन वन विभाग और विजिलेंस को अवैध कटान के खिलाफ शिकायत कर रहे हैं लेकिन उनकी इन शिकायतों को लगातार अनसुना किया जा रहा है।
सरकारी भूमि को भी नहीं बख्शा
अवैध कटान का शिकार हुए सुशील कुमार (Sushil Kumar)ने बताया कि उनकी भूमि के साथ सरकारी भूमि लगती है। पेड़ों का अवैध कटान करने वालों ने सरकारी भूमि को भी नहीं बख्शा और उनकी भूमि से भी बड़ी संख्या में अवैध रूप से पेड़ों का कटान कर डाला है। उन्होंने आरोप (Allegation) लगाया कि कोई भी उनकी सुनवाई नहीं कर रहा है यहां तक की स्टेट विजिलेंस एंड एंटी करप्शन ब्यूरो को भी शिकायत दी गई लेकिन कुछ भी नहीं हुआ। वहीं संजीव ठाकुर ने आरोप लगाया कि वनों की रक्षा का जिम्मा संभालने वाला वन विभाग ही भक्षक की भूमिका में आ चुका है। पेड़ों (Trees) का अंधाधुंध अवैध कटान करने वाले लोगों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होना भी उन्हें संरक्षण देने की श्रेणी में आता है। उन्होंने कहा कि इन दोनों गांव में बड़ी संख्या में पेड़ों पर कुल्हाड़ी चलाई गई है। गूंगा और बहरा हो चुका सिस्टम न तो उनकी आवाज को सुन रहा है और न ही इस मामले पर कोई अधिकारी बोलने को तैयार है।
यह भी पढ़े:मासूम की मौत ! पिता पर हत्या का आरोप, माहौल तनावपूर्ण, मचा हंगामा
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group