-
Advertisement
Retired officers/Arjit Sen Thakur/Una
Last Updated on February 20, 2023 by sintu kumar
पुलिस लाइंस झलेड़ा में पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त हुए अधिकारियों और कर्मचारियों की अहम बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में एसपी अर्जित सेन ठाकुर और एडिशनल एसपी प्रवीण कुमार धीमान भी विशेष रूप से पहुंचे। इस मौके पर सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने समस्याओं पर विचार मंथन किया जबकि विभिन्न क्षेत्रों से आए पूर्व पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों से उनकी समस्याएं व्यक्तिगत तौर पर भी जानी गई। सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कुछ समस्याएं वर्तमान पुलिस महानिदेशक के समक्ष उठाई गई हैं, जबकि अन्य समस्याओं का खाका तैयार करने हेतु बैठक का आयोजन किया गया है।