-
Advertisement
चौकीदार पर चला दी गोली
Last Updated on September 6, 2020 by Deepak
ऊना। हरोली उपमंडल के भदसाली में जमीनी विवाद के चलते हुई वारदात में राजस्व विभाग के चौकीदार की गोली मारकर हत्या किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यह खूनी वारदात रविवार सुबह सवेरे भदसाली के खेतों में पेश आई है। जमीनी विवाद के चलते एक पक्ष के व्यक्ति ने दूसरे पक्ष के व्यक्ति की छाती पर बंदूक से फायर दाग दिया गोली लगने से भदसाली निवासी अश्विनी कुमार बुरी तरह से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत से उसे ऊना के रीजनल अस्पताल पहुंचाया। जहां उपचार के दौरान अश्विनी कुमार की मौत हो गई। घटना के दौरान पंचायत प्रधान भी बाल-बाल बच गया। ग्राम पंचायत के प्रधान अश्विनी जसवाल ने मौके से भाग कर अपनी जान बचाई। पंचायत प्रधान ने पूरे मामले को राजनीतिक संरक्षण दिए जाने का भी आरोप लगाया है। वहीं मृतक के पिता ने कहा कि गांव में चल रहे गुंडागर्दी के माहौल ने उनके बेटे की जान ले ली है। वहीँ पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।