- Advertisement -
कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश की कांगड़ा-चंबा लोकसभा सीट (Kangra-Chamba Lok Sabha seat) से कांग्रेस के उम्मीदवार (Congress candidate) पवन काजल ने सोमवार को धर्मशाला में अपना नामांकन दाखिल किया। इस दौरान पवन काजल (Pawan Kajal) ने निर्वाचन अधिकारी को हलफनामा सौंपते हुए अपनी आय का भी ब्योरा (Revenue details) दिया। इस हलफनामे के मुताबिक पिछले डेढ़ साल में विधायक पवन काजल की चल और अचल संपत्ति में लगभग 29 लाख की बढ़ोतरी हुई है। वहीं काजल की पत्नी के पास इतने ही दिनों में 1 लाख 67 हजार रुपए बढ़े हैं।
बता दें कि साल 2017 के विधानसभा चुनाव में दिए नामांकन पत्र के काजल द्वारा दिए गए आय के ब्योरे के मुताबिक उनके पास 1 करोड़ 48 लाख कि चल संपत्ति थी, जो बढ़कर 1 करोड़ 60 लाख हो गई है। वहीं, 5 करोड़ 87 लाख की अचल संपत्ति बढ़कर 6 करोड़ 4 लाख की हो गई है। डेढ़ साल में काजल पर 66 लाख रुपये की देनदारी बढ़ी है, जो पहले नहीं थी। इसके अलावा 42 लाख का सरकारी लोन है। डेढ़ साल में काजल ने जेसीबी, जीप और एक ट्रैक्टर बेचा है, जिनकी वैल्यू लगभग 26 लाख थी। कांग्रेस प्रत्याशी पर कोई मामला दर्ज नहीं है।
- Advertisement -