-
Advertisement
ये है छरमा कुकीज
Last Updated on January 14, 2021 by Sintu Kumar
मंडी। कैंसर जैसे आसाध्य रोग को दूर करने के औषधीय गुणों से भरपूर छरमा (सीबकथोर्न )में वह ताकत है कि हिमाचल प्रदेश जैसे पहाड़ी राज्य के जनजातीय क्षेत्र में रोजगार सृजन और सतत आजीविका उपलब्ध करवा कर कृषि आर्थिकी का चेहरा बदलने की कुव्वत रखता है। जिसके चलते आने वाले समय में छरमा को हिमाचल प्रदेश के विभिन्न स्थानों में उगाने की योजना बनाई जा रही है।
छरमा के औषधीय गुणों को देखते हुए आज हिमाचल प्रदेश के तकनीकी शिक्षा मंत्री रामलाल मार्कंडेय ने मंडी में छरमा से बने बिस्कुट को लांच करने के बाद की। उन्होंनेंबताया कि छरमा को लोकल फॉर वोकल के साथ जोड़कर महिला मंडलों को घरातल पर इसकी कल्टिवेशन के बारे में जागरूक किया जाएगा व खाली पड़ी वन भूमि या फिर नदी के किनारों पर इसे तैयार कर किसानों को मुनाफा मिलने की उम्मीद है
छरमा एक प्रकार का दुर्लभ और औषधीय गुणों से भरपूर पौधा है जो मात्र कुछ चुनिंदा जगहों पर ही पाया जाता है। छरमा के सपूर्ण पौधे में विभिन्न प्रकार के औषधीय गुण पाए जाते हैं जिनका अब आम जनता को भी लाभ मिलने की उम्मीद है।