- Advertisement -
सुंदरनगर। हिमाचल की बेटी ने “स्वाइक वाक मिस इंडिया 2019” में देश भर की लड़कियों को पछाड़ते हुए फर्स्ट रनरअप का ख़िताब अपने नाम किया है। स्वाइक मिस इंडिया का ऑडिशन नेताजी सुभाष चंद्र पैलेस दिल्ली में आयोजित किया गया था, जिसमें देशभर की 700 लड़कियों ने भाग लिया। इनमें से 19 लड़कियों का चयन प्रतियोगिता के लिए हुआ था। जिसमें सुंदरनगर की ऋचा शर्मा ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए फर्स्ट रनरअप और मिस एलिगेंट का खिताब जीतकर देशभर में हिमाचल के साथ सुंदरनगर का मान बढ़ाया है।
प्रतियोगिता में अभिनेता अरबाज खान, स्टार सेलोन की एमडी आशप्रीत मुंजाल, फ़ूड एंड ब्रेवजींज के एमडी संजीव मिलल ने जज की भूमिका निभाई और ऋचा शर्मा को फर्स्ट रनरअप और मिस एलिगेंट का ताज पहनाया और ट्रॉफी देकर समानित किया। इसके साथ ऋचा को एक साल का मॉडलिंग कॉन्ट्रैक्ट भी मिला। सुंदरनगर के भोजपुर बाज़ार से सबंध रखने वाले सजय शर्मा और अंजू शर्मा के घर जन्मी ऋचा शर्मा बीटेक ग्रेजुएट होने के साथ-साथ मॉडलिंग की दुनिया में भी धूम मचा रही हैं।
- Advertisement -