-
Advertisement

10 साल बाद सुलझी पहेली, एक शख्स ने ढूंढ निकला 7.54 करोड़ का खजाना
कुछ खजाने कुदरत छुपाती है और कुछ इंसान। ऐसा ही एक छुपा हुआ खजाना (Treasure) एक आदमी ने ढूंढ निकला है। दुनियाभर में कलाकृतियों और कीमती वस्तुओं को खोजने वाले ट्रेजर हंटर का करोड़ों का खजाना एक दशक बाद मिल गया है। ये खजाना रॉकी माउंटेंस (Rocky mountains) में मिला है। इसे ट्रेजर हंटर फॉरेस्ट फेन ने छिपाया था। फेन ने बताया कि अब यह खजाना पूर्व की तरफ से आए एक व्यक्ति ने खोज कर बताया। उसने मुझे खजाने की तस्वीरें भेजी हैं। 89 वर्षीय फॉरेस्ट फेन ने दस साल पहले तांबे के बक्से में सोने, गहनों और कीमती चीजों को रखकर रॉकी माउंटेंस में छिपा दिया था। फॉरेस्ट फेन ने बताया कि मुझे उस आदमी ने खजाने की तस्वीरें भेजी हैं। लेकिन वह अपना नाम सार्वजनिक नहीं करना चाहता। इस बक्से में 1 मिलियन यूएस डॉलर यानी करीब 7.54 करोड़ रुपए का खजाना है।
यह भी पढ़ें: Bilaspur: गाय को विस्फोटक खिलाने के आरोपी को 14 दिन की Judicial Custody में भेजा
फॉरेस्ट फेन ने खजाने को खोजने के लिए लिखी थी 24 लाइन की कविता
खजाने को खोजने के लिए फॉरेस्ट फेन (Forest fan) ने 24 लाइन की कविता लिखी थी। इसमें खजाने को खोजने के लिए संकेत दिए हुए थे। ये कविता उनकी अपनी ऑटोबायोग्राफी ‘द थ्रिल ऑफ द चेस’ में भी थी। कविता को उन्होंने हाल ही में ऑनलाइन पोस्ट किया था। अमेरिकी रॉकी माउंटेंस में हजारों लोगों ने खजाने को खोजने की कोशिश की, लेकिन असफल हुए। जिस आदमी ने खोजा उसे पूरी कविता याद थी। वह हर शब्द और संकेतों को समझ रहा था। फॉरेस्ट फेन ने बताया कि इस खजाने को खोजने के लिए चार लोगों की मौत भी हो चुकी है, लेकिन वो इसे नहीं खोज पाए। इस तांबे के बक्से में सोने का पाउडर, सिक्के, सोने की हथौड़ी, प्रीहिस्टोरिक मिरर, प्री-कोलंबियन एनिमल फिगर्स आदि भरे पड़े हैं।
A treasure hunter has found a bronze chest filled with gold and jewels that was hidden a decade ago somewhere in the Rocky Mountain wilderness. The art collector who created the mystery says the winner sent him a photo of the prize as proof. https://t.co/2aQa2Uh86H
— AP Climate (@AP_Climate) June 7, 2020
बक्से के अंदर कीमती पत्थर और रत्न भी हैं। इसके अंदर हीरा, पन्ना, माणिक आदि भी हैं। फॉरेस्ट ने बताया कि उस बक्से का वजन 9 किलोग्राम है। बक्से के अंदर का खजाना 10 किलोग्राम है। यानी पूरा खजाना 19 किलोग्राम का हुआ। खजाने को लेकर फॉरेस्ट कहते हैं कि खजाने को खोज लेने वाले के लिए मुझे खुशी भी हो रही है और खजाने के चले जाने का दुख भी हो रहा है, लेकिन ये जीवन का हिस्सा है। मैं उन सभी लोगों को बधाई देना चाहता हूं जिन्होंने खजाने को खोजने की कोशिश की। फॉरेस्ट फेन ने कहा कि जिस व्यक्ति ने खजाना खोजा है वह कविताओं का प्रेमी तो है ही, उसका दिमाग संकेतों को समझने में माहिर है। इसीलिए उसने खजाना खोज लिया। मैं उसे उसकी इस सफलता के लिए बधाई देता हूं।