-
Advertisement
ब्रिटेन में भारत का डंका-ऋषि सुनक बने पीएम
Last Updated on October 25, 2022 by sintu kumar
भारतीय मूल (Indian-origin) के ऋषि सुनक ब्रिटेन के नए पीएम (Prime Minister of Britain) बन गए हैं। कंजर्वेटिव पार्टी के संसदीय दल ने सुनक को नेता चुना। उन्हें चुनौती देने वाली पेनी मोरडॉन्ट ने नाम वापस ले लिया। इसके पहले पूर्व पीएम बोरिस जॉनसन ने भी नाम वापस ले लिया था। सुनक को करीब 200 सांसदों का समर्थन मिला। पेनी 26 सांसद ही जुटा पाई। 28 अक्टूबर को सुनक (Rishi Sunak) पीएम पद की शपथ लेंगे। इसके बाद 29 अक्टूबर को कैबिनेट का ऐलान किया जाएगा।
यह भी पढ़ें- ऋषि सुनक का ब्रिटेन का पीएम बनना लगभग तय, पीछे हटे बोरिस जॉनसन
ऋषि सुनक के माता-पिता दोनों भारतीय मूल के हैं। वे 1960 के दशक में पूर्वी अफ्रीका से ब्रिटेन चले गए। सुनक के पिता यशवीर सुनक डॉक्टर थे। उनकी मां उषा सुनक एक केमिस्ट की दुकान चलाती थीं। ऋषि सुनक ने इंफोसिस प्रमुख नारायण मूर्ति की बेटी अक्षता मूर्ति से शादी की है। उनकी दो बेटियों का नाम कृष्णा और अनुष्का है।