-
Advertisement

महिला ने कराया 11 दिन का अनुष्ठान: 40 पुरोहितों को दक्षिणा में थमा दिए 5.5 लाख के ‘चूरन’ वाले नोट
सीतापुर। उत्तर प्रदेश के सीतापुर (Sitapur) से ठगी का एक बड़ा ही अनोखा मामला सामने आया है। यहां पर रहने वाली एक महिला ने इस पूरी वारदात को अंजाम दिया है और अभी फरार चल रही है। बतौर रिपोर्ट्स यहां पर गीता पाठक नाम की महिला ने खजाने की चाह में 40 पुरोहितों से अनुष्ठान कराया। महिला को बताया गया था कि पास के आश्रम के नीचे काफी सारा पैसा दबा पड़ा है। इन पैसों के लालच में महिला ने अलग-अलग धार्मिक स्थलों से 40 पुरोहितों की एक मंडली बुलाई। ये पुरोहित लगातार 11 दिनों तक अनुष्ठान करते रहे।
मनोरंजन बैंक वाले नोट देखकर उड़ गए पुरोहितों के होश
वहीं, जब अनुष्ठान पूरा होने के बाद इन पुरोहितों को दक्षिणा देने की बारी आई तो महिला 5 लाख 50 हजार रुपए के मनोरंजन बैंक वाले नोट उन्हें थमा दिए। इसके बाद महिला मौके से फरार हो गई। वहीं, जब पुरोहितों ने पैकेट खोले तो ऊपर के नोट तो असली थे, लेकिन नीचे के सारे नोट नकली। नोटों पर ‘मनोरंजन बैंक ऑफ इंडिया’ लिखा हुआ था। अपने साथ हुई ठगी पर पुरोहित मन मसोस कर रह गए। इसके बाद पुरोहितों ने इसकी सूचना पुलिस को सूचना दी।
यह भी पढ़ें: PUBG खेलने के दौरान हुआ झगड़ा: 19 वर्षीय ने कर दी 11 साल के बच्चे की हत्या
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गीता पाठक के आश्रम से लगभग 20 लाख रुपए नकली बरामद किए हैं। बताया गया कि महिला ने पहले पुरोहितों से 9 दिन का अनुष्ठान कराया, इसके बाद इसमें दो दिन का इजाफा कर इसे 11 दिन का कर दिया। एसपी एनपी सिंह का कहना है अयोध्या से आए ब्राह्मणों की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया गया है और महिला की तलाश जारी है। इस महिला तांत्रिक पर कई जनपदों में मुकदमा दर्ज है।