- Advertisement -
नालागढ़। औद्योगिक क्षेत्र में सड़क हादसे रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। सोमवार को नालागढ़-रोपड़ रोड पर हुए हादसे में एक व्यक्ति की जान चली गई। जानकारी के अनुसार नालागढ़ रोपड़ रोड पर मंझोली में यूको बैंक के पास सामने से आ रहे ट्रक (hp67-1440) के साथ बाइक की टक्कर हो गई।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि इस हादसे में बाइक चालक की मौत हो गई। मृतक की पहचान गुरदेव सिंह निवासी राजपुरा के रूप में हुई है। हादसे के बाद चालक ट्रक को वहीं पर छोड़ कर फरार हो गया। आसपास के लोगों ने इस संबंध में पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामला दर्ज कर लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया गया है और मामले की छानबीन की जा रही है।
- Advertisement -