- Advertisement -
ऊना। उपमंडल अंब के गांव कुठियाड़ी में बाइक व एचआरटीसी बस में आमने-सामने की टक्कर में बाइक सवार घायल हो गया। हादसे में बाइक चालक को गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार सोमवार देर रात राजेंद्र कुमार (24) निवासी बीजापुर अपनी बाइक पर घर जा रहा था।
कुठियाड़ी नामक स्थान पर सामने से आ रही एचआरटीसी की बस जो कि चामुंडा से दिल्ली जा रही थी के साथ बाइक की टक्कर हो गई। बाइक चालक को 108 एंबुलेंस की मदद से अंब अस्पताल ले जाया गया, जहां पर उसका उपचार चल रहा है। घायल की हालत अब स्थिर बताई जा रही है।
- Advertisement -