- Advertisement -
चंबा। मैहला के पास एक महिला अचानक चलती बाइक से गिर गई। जिससे उसके सिर पर गंभीर चोटें आई हैं। घायल महिला को मेडिकल कॉलेज चंबा में प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल टांडा रेफर कर दिया है।
जानकारी के अनुसार ललिता देवी पत्नी तरसेम निवासी मैहला बस का इंतजार कर रही थी। इस दौरान उसने भरमौर से चंबा की तरफ आ रहे बाइक सवार से लिफ्ट ली, लेकिन मैहला के पास अचानक बैग ठीक करते समय बाइक अनियंत्रित हो गई और महिला नीचे गिर गई।
बाइक सवार ने लोगों की मदद से महिला को मेडिकल कॉलेज चंबा पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने महिला की गंभीर हालत को देखते हुए उसे टांडा रेफर कर दिया है। मेडिकल कॉलेज के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विनोद शर्मा ने बताया कि महिला के सिर में गंभीर चोट आई थीं। इसके कारण महिला को प्राथमिक उपचार के बाद टांडा रेफर किया गया है।
- Advertisement -