- Advertisement -
चंबा। जिला मुख्यालय के पनेला मार्ग पर सरोथा के पास भुज्जा नाला में एक कार खाई में लुढ़क गई। हादसे के समय कार में चालक ही सवार था। जोकि सुरक्षित है। बताया जा रहा है कि बुधवार दोपहर बाद एक कार अनियंत्रित होकर ढलान की तरफ लुढ़क गई गनीमत यह रही कि लुढ़कती हुई कार एक चीड़ के पेड़ से रुक गई। स्थानीय लोगों की मदद से चालक को कार से बाहर निकाला गया। उधर, पुलिस थाना सदर ने भी मामले की पुष्टि की है।
- Advertisement -