- Advertisement -
पधर। पठानकोट-मंडी एनएच पर पधर में एक सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि चार अन्य घायल हुए हैं। जानकारी के अनुसार कांग्रेस कमेटी अनुसूचित विभाग की बैठक से लौट रहे लोगों की कार पधर में एक खाई में गिर गई। इस हादसे में अनुसूचित जाति की जिला मंडी की अध्यक्ष सरजू देवी की मौके पर ही मौत हो गई जबकि चार अन्य घायल हो गए हैं। सरजू द्रंग कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष रह चुकी है। सभी घायलों को मंडी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां पर उनका इलाज चल रहा है। पुलिस मौके पर पहुंच कर छानबीन करने जुट गई है।
जानकारी के अनुसार मंडी-जोगिंदरनगर एनएच पर द्रंग के समीप पाखरी गांव में मारुति कार खाई में जा गिरी। हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो हुए हैं।
मरने वाली महिला की पहचान द्रंग कांग्रेस नेत्री सरजू देवी के रूप में हुई, जो मंगलवार को वन विश्राम गृह में आयोजित द्रंग कांग्रेस अनुसूचित विभाग की बैठक में भाग लेने के बाद अपने घर स्नोर के नगवाईं लौट रही थी।
सरजू देवी पंचायती राज विभाग में बीडीसी सदस्य और द्रंग महिला कांग्रेस की अध्यक्ष भी रह चुकी है। मंगलवार दोपहर करीब 3 बजे मारुति कार (एचपी 33-7050) में सवार पांचों यात्री द्रंग में बैठक में हिस्सा लेने के उपरांत स्नोर वापस लौट रहे थे। पाखरी के पास चालक ने गाड़ी से नियंत्रण खो दिया और कार लगभग 150 मीटर नीचे ढांक में लुढ़क गई। बताया जा रहा है कि हादसे के दौरान मौसम अचानक खराब हो गया था। सभी घायलों का मंडी अस्पताल में उपचार चल रहा है। मंडी अस्पताल में भर्ती घायलों की हालत सामान्य है। पधर, पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें…. दर्दनाकः दूल्हे की गाड़ी से टकराई Bike, जीजा की मौत
- Advertisement -