- Advertisement -
ऊना। उपमंडल अंब के नंदपुर में अनियंत्रित कार के पुली से टकराने से एक 77 वर्षीय वृद्धा की मौत हो गई। जबकि कार सवार तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतका की पहचान मस्या देवी पत्नी प्रताप सिंह निवासी भूंपल नदौल के रूप में की गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए ऊना अस्पताल भेज दिया है। वहीं, मामले की आगामी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार नदौन से चंडीगढ़ के लिए जा रही कार ऊना-अंब मार्ग पर नंदपुर में उस समय दुर्घटनाग्रस्त हो गई।
जब कार चालक किशोरी लाल पुत्र दयाराम निवासी कलूर हमीरपुर वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और कार पुली पर किनारे की रैलिंग से जा टकराई, जिस कारण कार में उसके साथ सवार उसकी सास मस्या देवी पत्नी प्रताप सिंह निवासी भूंपल नदौन की गंभीर रूप से जख्मी होने के चलते मौके पर ही मौत हो गई। जबकि कार चालक किशोरी लाल उसकी पत्नी रक्षा देवी और बेटी हनी गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों घायलों का उपचार के लिए तुरंत सिविल अस्पताल अंब लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने तीनों घायलों को क्षेत्रीय चिकित्सालय ऊना रेफर कर दिया है। अंब के डीएसपी मनोज जंबाल ने बताया कि पुलिस ने मौके पर जाकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
- Advertisement -