- Advertisement -
road accident : शिमला। जिला के जुब्बल में पराउठी के पास गुरुवार सुबह एक गाड़ी खाई में गिर गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई और एक घायल हो गया। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार वीरवार सुबह करीब साढ़े 8 बजे ठियोग-हाटकोटी मार्ग पर शिमला से रोहड़ू जा रही टैंपो ट्रैक्स (HP 0A 4911) तीखे मोड़ पर अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी।
हादसे में चालक राहुल (21) निवासी जगलोट, चौपाल ने मौके पर ही दम तोड़ दिया वहीं घायल नितिश, निवासी सालन जुब्बल को स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि हादसा तीखे मोड़ के कारण हुआ है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
- Advertisement -