- Advertisement -
नाहन। नाहन से करीब तीस किलोमीटर दूर शिमला मार्ग पर कलनोग के नजदीक बोलेरो के खाई में लुढ़कने से दो लोगों की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए, जिनमें से एक की हालात नाजुक है। पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच में जुट गई है। जानकारी के अनुसार यूपी के मुज्जफर नगर के रहने वाले यह पर्यटक बोलेरो (UP 12-M-7941) में बैठकर शिमला घूमकर मसूरी जा रहे थे।
शिमला से नाहन की तरफ आते हुए कलनोग के नजदीक तीखे मोड़ पर चालक ने नियंत्रण खो दिया और बोलेरो खाई में लुढ़क गई। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान सलीम (32) व नवविवाहिता फातमा (24) के रूप में की गई है। लोगों के मुताबिक तड़के सुबह घायल बच्ची के रोने की आवाज सुनकर उन लोगों को हादसे का पता चला। करीब एक घंटे पहले बमुशिकल घायलों को बाहर निकाला जा सका है। बताया जा रहा है कि हादसे की वजह चालक को नींद की झपकी भी हो सकती है। घायलों की पहचान फिरदोस, रफ़ीक व कादर अली के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
- Advertisement -