- Advertisement -
road accident: ऊना। जिला में दो अलग-अलग घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई। संतोषगढ़ रोड पर फतेहपुर के पास स्कूटी पर घर लौट रहे नंगड़ा के राजीव कुमार की सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसे के शिकार राजीव कुमार पुत्र ओम प्रकाश निवासी नंगड़ा का रहने वाला था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया है। हादसे के बाद अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार नंगड़ा निवासी राजीव कुमार मैहतपुर से अपने घर की तरफ स्कूटी (एचपी 72 A-1920) पर सवार होकर जा रहा था कि फतेहपुर पहुंचने पर अज्ञात वाहन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने गंभीर हालत में उसे ऊना अस्पताल पहुंचाया। गंभीर हालत में उसे पीजीआई चंडीगढ़ रैफर किया गया, लेकिन श्री आनंदपुर साहिब के समीप पीड़ित ने दम तोड़ दिया। उधर, मैहतपुर चौकी इंचार्ज अंजनपाल ने बताया कि पुलिस ने मामले के संदर्भ में जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। वहीं पुलिस थाना ऊना के तहत गांव देहलां में जहरीला पदार्थ निगलने से एक बुजुर्ग की मौत हो गई।
मृतक की पहचान सुरेंद्र सिंह पुत्र कर्म सिंह निवासी अप्पर देहलां के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने की कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार सुरेंद्र ने अज्ञात कारणों से जहरीला पदार्थ निगल लिया। जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। परिजनों को पता चलते ही वह उसे ऊना अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सको ने उसे मृत घोषित कर दिया। सुरेंद्र ने जहर किन कारणों से निगला, इसका खुलासा नही हो पाया है। उधर, एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। मामले को लेकर परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के हवाले कर दिया है।
- Advertisement -