- Advertisement -
आनी। लगातार हो रही बारिश के चलते राष्ट्रीय राजमार्ग सैंज-आनी-औट मार्ग बंद हो गया है। दरअसल लुहरी के समीप भारी भूस्खलन हुआ है। जिसके चलते सड़क के दोनों तरफ वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से ठप हो गई है। एनएच के बंद हो जाने से लोगों को आने-जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं विभाग ने बंद पड़ी सड़क को बहाल करने का काम शुरू कर दिया है।
गौर रहे कि शुक्रवार रात से प्रदेश भर में बारिश का सितम जारी है। कांगड़ा में भी आसमान से जमकर मेघ बरसे। सुबह सवेरे कामकाजी लोगों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कई जगह जल भराव की भी खबरें हैं। बहरहाल, बारिश का सिलसिला लगातार जारी है, जिसके चलते नदी-नालों में भी उफान हैं।
- Advertisement -