- Advertisement -
बिलासपुर। उप तहसील भराड़ी में सड़क निर्माण कार्य में लगा एक मजदूर हादसे का शिकार हो गया। इस हादसे मजदूर को अपनी टांग कटवानी पड़ गई। मामला उप तहसील भराड़ी के अंतर्गत ग्राम पंचायत भपराल के गांव लंजन्ता वेला में पेश आया। यहां सड़क के ऊपर पुलिया के निर्माण का कार्य चला हुआ था।
इसी दौरान वहां काम कर रहे मोहम्मद शहबाद (20) पुत्र इरशान मोहम्मद गांव मिर्जापुर तहसील बेहत जिला सहारनपुर उत्तर प्रदेश का पैर मिक्सचर में फंस गया। जिसके कारण मोहम्मद शहबाद गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए क्षेत्रीय अस्पताल हमीरपुर ले जाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने ऑपरेशन किया और गुटने से नीचे की टांग को काटना पड़ा।
- Advertisement -