- Advertisement -
हमीरपुर/ चंबा। बड़सर के साथ लगते गलू में एक कार चालक ने खड़े टिप्पर को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में कार चालक की मौत हो गई, जबकि कार में सवार तीन लोग बुरी तरह से घायल हुए हैं। गौर रहे कि अनिल कुमार पुत्र प्रेम चंद गांव हरसौर कार एचपी 21 ए 4848 में सवार होकर अपने गांव हरसौर की ओर जा रहे थे। अभी वह गलू के समीप पहुंचे ही थे कि चालक अनिल कुमार ने सड़क किनारे खड़े टिप्पर को जोरदार टक्कर मार दी।
बताया जा रहा है कि हादसा काफी भयानक था, जिसे गाड़ी के परखचे तक उड़ गए। टक्कर के बाद कार चला रहे अनिल कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे पहले बड़सर अस्पताल में प्राथमिक उपचार दिया गया, लेकिन अनिल की बिगड़ती हालत को देखते हुए उसे पीजीआई रैफर कर दिया, लेकिन उसने रास्तें में ही दम तोड़ दिया। कार में कुल चार लोग सवार थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उधर, घायलों को उपचार के लिए साथ लगते साथ में भर्ती किया गया है, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। वहीं चंबा में जोत मार्ग पर एक कार के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से चालक गंभीर रूप से घायल गया, जिसे उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल चंबा में भर्ती किया गया है। डीएसपी चंबा ने खबर की पुष्टि की है। जानकारी के अनुसार जोत मार्ग पर गेट के समीप कार अनियंत्रित होकर दुर्घटना का शिकार हो गई। घायल कार सवार नरेंद्र पुत्र फतेह बड़ोल तहसील अंब जिला ऊना का रहने वाला है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।
- Advertisement -