-
Advertisement
22 मार्च को हरियाणा में नहीं चलेंगी रोडवेज बसें, आदेश जारी
Last Updated on March 20, 2020 by Deepak
चंडीगढ़। भारत में 22 मार्च को जनता कर्फ्यू (Public curfew)का आह्वान किया गया है, ऐसे में हरियाणा सरकार (Haryana Government) ने इस दिन रोडवेज बसों को बंद करने का ऐलान किया है। सरकार के इस निर्देश के अनुसार केवल जनता कर्फ्यू के दौरान यानी 22 मार्च को सुबह 7 बजे से लेकर रात 9 बजे तक रोडवेज बसें नहीं चलेंगी। इसके अलावा सभी कर्मचारियों से भी घर पर रहने के लिए कहा गया है।
यह भी पढ़ें: RBI का बड़ा बदलाव : 2 हजार से ज्यादा का भुगतान करने के लिए OTP अनिवार्य
कोरोना वायरस (Coronavirus)के संक्रमण को रोकने के लिए सरकार ने राज्य के सभी सरकारी, निजी स्कूलों को 31 मार्च तक बंद करने के साथ ही शैक्षणिक और गैर शैक्षणिक स्टाफ को भी छुट्टी देने का ऐलान किया है। निर्देशों में कहा गया है कि स्टाफ भी मूल्यांकन और अन्य कार्य घर से ही निपटाए। कोरोना वायरस के प्रकोप को रोकने के लिए हरियाणा सिविल सचिवालय कर्मचारियों को अलर्ट पर रखा गया है। प्रवेश करने वाले सभी कर्मचारियों का तापमान जांचा जा रहा है। कहा गया है कि अगर कसी कर्मचारी का तापमान 99 डिग्री से ज्यादा पाया जाता है तो उसे प्रवेश नहीं दिया जाएगा। इसके अलावा कार्यस्थल पर आने वाले लोगों को भी हाथ धोने के बाद ही प्रवेश की अनुमति मिल रही है।