-
Advertisement

अस्पतालों में नियुक्त होंगे रोगी मित्र, OTA- रेडियोग्राफर का मानदेय व पीजी कर रहे डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ा
Himachal Budget 2025 : शिमला। हिमाचल के सीएम सुखविंदर सुक्खू सरकार का तीसरा बजट पेश कर रहे हैं। इस बजट में उन्होंने प्रदेश के मेडिकल कॉलेज और एम्स में पीजी कर रहे प्रशिक्षु डॉक्टरों को मिलने वाली 60 से 65 हजार की स्टाइपेंड राशि को बढ़ाकर एक लाख रुपए करने की घोषणा की। प्रदेश के अस्पतालों में 1000 रोगी मित्र भर्ती किए जाएंगे। इन्हें 15 हजार रुपए दिए जाएंगे। आउटसोर्स पर रखे ऑपरेशन थिएटर असिस्टेंट और रेडियोग्राफर का मानदेय बढ़ाने की घोषणा की।
वरिष्ठ नागरिकों की स्वास्थ्य सेवाओं को सुगम बनाने के लिए मुख्यमंत्री वृद्धजन देखभाल योजना लागू होगी। इसमें 70 साल से अधिक आयु वर्ग के लोगों का घर जाकर उपचार करेंगे। इन बुजुर्गों को घर पर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी।
प्रदेश में 39 नई डायलिसिस यूनिट 45 करोड़ रुपए की लागत से अस्पतालों में शुरू की जाएंगी। विश्व स्तरीय उपचार के लिए मॉडर्न उपकरण अस्पतालों में उपलब्ध कराए जाएंगे। इसके लिए 1050 करोड़ रुपए जापान की एजेंसी के जरिए सुनिश्चित कराए जाएंगे। स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए 10 नए हेल्थ वेलनेस सेंटर स्थापित किए जाएंगे।
यह भी पढ़ें- बेटी के जन्म पर होगा 25 हजार का बीमा, 21 साल की उम्र पूरी करने वाली बेटी को भी 1500 रुपए
संजू चौधरी