- Advertisement -
लेखराज धरटा/ शिमला। जिला के रोहड़ू में पुलिस ने जाल बिछाकर Sex racket का भंडाफोड़ किया है। देर रात पुलिस द्वारा एक होटल में डाली रेड में दो युवतियों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार पुलिस को इन युवतियों के Sex racket में संलिप्त होने के बारे में सतर्कता विभाग ने सूचित किया था। ये युवतियां रोहड़ू मेले में घूम रही थी और बार-बार होटल बदल कर रहती थी और हर रोज ग्राहकों को बुलाती थी। जिसके आधार पर पुलिस ग्राहक बनकर सादे कपड़ों में पहुंची और रात करीब 10.30 बजे इन लड़कियों को गिरफ्तार किया। इनमें एक चंडीगढ़ और दूसरी पंजाब की बताई जा रही है।
पुलिस ने IPC धारा 5,7, 8 Immoral Traffic (Prevention) Act 1956 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। इसके बाद ये पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इस धंधे के पीछे कोई बड़ा गिरोह काम तो नहीं कर रहा है। वहीं, एसएचओ रोहड़ू जितेन्द्र ने बताया कि इनमें से एक दलाल है, जिसकीं उम्र 30 साल है। और दूसरी दूसरी युवती जिसकी उम्र 25 साल है, से जिस्मफरोशी का धंधा करवाती थी। दोनों को रोहडू के एक होटल में निज़ी होटल से गिरफ्तार किया गया है। दोनों को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा।
- Advertisement -