- Advertisement -
रोहड़ू। रोहड़ू पुलिस ने भारी नकदी के साथ 14 जुआरियों को पकड़ने में कामयाबी हासिल की है। इन जुआरियों को पुलिस ने रंगे हाथ 1 लाख 52 हजार 6 सौ रुपए के साथ पकड़ कर गिरफ्तार कर लिया है। डीएसपी रोहड़ू सुनील नेगी ने इस मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पकड़े गए जुआरियों में दीपक कुमार निवासी हाटकोटी तहसील जुब्बल, आनंद ठाकुर निवासी अढ़ाल तहसील रोहडू, ललित ठाकुर निवासी अढ़ाल तहसील रोहडू, रोहित निवासी रोहडू, सुरेन्द्र सिंह निवासी थरोला तहसील कोटखाई, अजय कुमार निवासी घुन्सा तहसील जुब्बल, लक्की चौहान निवासी थरोला तहसील कोटखाई, सोहन लाल गांव गाजटा डाकघर दरकोटी तहसील कोटखाई, सुनील दीवान गांव दिवानड़ी डाकघर थरोला तहसील कोटखाई, गोविंद सावंत गांव चेवर डाकघर गरावग तहसील कोटखाई, राकेश ठाकुर गांव व डाकघर अढ़ाल तहसील रोहड़ू, गोवर्धन सिंह ठाकुर गांव शलान डाकघर पुजारली नंबर 2 तहसील रोहड़ू, जितेन्द्र निवासी रोहडू, दिनेश ठाकुर गांव अढ़ाल तहसील रोहडू के नाम शामिल हैं।
- Advertisement -