- Advertisement -
Rohtang Open : कुल्लू। रोहतांग के दीदार को बैठे सैलानियों के लिए खुशखबरी है। बुधवार को अधिकारिक तौर पर रोहतांग को सैलानियों के लिए खोल दिया गया। पहले ही दिन 200 -250 वाहन मढ़ी तक पहुंचे। मढ़ी से आगे एसडीएम मनाली ने वाहनों के रवाना किया। जाहिर है कि वाहनों को मड़ी तक की परमिशन दी गई थी। जो वाहन आगे गए हैं उन्हें रात को वहां पर रुकने की इजाजत नहीं दी गई है।
जाहिर है कि रोहतांग जाने के लिए एक दिन के परमिट पर सिर्फ 1200 वाहन की जा सकेंगे। उसमें भी पेट्रोल और डीजल वाहनों की शर्त रखी गई है। बताया जा रहा है कि 800 पेट्रोल और 400 वाहन डीजल को पहले आओ पहले पाओ के आधार पर परमिट दिया जाएगा। इसके साथ ही परमिट के लिए ऑनलाइन भी आवेदन किया जा सकता है।
वाहनों को केवल मढ़ी तक जाने की परमिशन
रोहतांग में अभी भी थोड़ी बहुत बर्फ गिरी है, जिसके बाद वाहनों को केवल मढ़ी तक जाने की ही परमिशन है। वहीं, परमिट की फीस 500 रुपए है। छोटे वाहनों से 50 रुपए और बस या बड़े वाहनों से 100 व्यस्तता (कंजेशन) शुल्क लिया जाएगा। मनाली से वाया रोहतांग केलांग-लेह जाने वाले वाहन बिना परमिट जा सकेंगे। उनसे सिर्फ कंजेशन शुल्क ही वसूला जाएगा। इसके साथ ही लाहौल-स्पीति और पांगी के लोगों को कंजेशन शुल्क की भी छूट मिलेगी, लेकिन वे रोहतांग में नहीं रुक पाएंगे। रोहतांग परमिट या टूरिज्म डेवलपमेंट काउंसिल मनाली (हिप्र) की साइट पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं।
- Advertisement -