- Advertisement -
कुल्लू। विश्व प्रसिद्व पर्यटन स्थल रोहतांग दर्रा पर्यटकों के लिए अधिकारिक तौर पर खोल दिया है। अब रोहतांग दर्रा पर घूमने जाने वाले सैलानी बर्फ में मस्ती कर सकते हैं।बर्फ की सफेदी में ढके रोतहांग दर्रा को निहारने के लिए सैलानी काफी उत्सुक थे, जिसके चलते जिला प्रशासन ने अब सैलानियों को रोहतांग जाने के लिए अनुमति दे दी है और डीसी कुल्लू यूनुस ने बताया कि शनिवार से रोहतांग दर्रा को सैलानियों के लिए खोल दिया है। सैलानी वाहनों का ऑनलाइन परमिट लेकर रोहतांग दर्रा जा सकते हैं। रोहतांग दर्रा जाने के लिए 500 रुपए परमिट फीस और 50 रुपए कंजेप्शन चार्ज लिए जा रहे हैं। जिसके चलते परमिट मिलने पर सैलानी रोहतांग दर्रा की सैर कर सकते हैं।
उन्होंने बताया कि रोहतांग दर्रा में अब तक 150 वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था कर दी है जबकि इसके अलावा मढ़ी में 200 से अधिक और गुलाबा में भी 200 वाहनों के पार्क करने की व्यवस्था की जा चुकी है। ताकि सैलानियों को अपने वाहन पार्क करने में किसी तरह की दिक्कतों का सामना न करना पडे़। उन्होंने बताया कि एनजीटी के आदेश पर रोहतांग के लिए हर दिन 1200 वाहनों के परमिट ही जारी होंगे और उनमें 800 पेट्रोल और 400 डीजल के वाहन शामिल रहेंगे। उन्होंने बताया कि इसके अलावा रोहतांग के लिए 100 स्पेशल परमिट जारी करने का भी प्रावधान है उन्हें जिला कुल्लू में पंजीकृत वाहनों को छोड़कर प्रदेश और देश के के दूसरे हिस्सो के वाहनों को जारी किया जाएगा। इस दौरान एसपी कुल्लू शालिनी अग्निहोत्री ने भी रोहतांग दर्रा मार्ग में यातायात व्यवस्था को लेकर अपनी बात रखी।
- Advertisement -