- Advertisement -
कुल्लू। हिमाचल प्रदेश के रोवर लीडर ज्योति चरन चौहान को भारत स्काउट्स एंड गाइड्स से एशिया प्रशांत क्षेत्र के लिए ‘मैसेंजर ऑफ पीस हीरो अवॉर्ड 2018’ के लिए चुना गया है। ज्योति चरन भारत स्काउट्स एंड गाइड्स हिमाचल प्रदेश संस्था के रोवर लीडर हैं।
वे जवाहरलाल नेहरू राजकीय महाविद्यालय हरीपुर (मनाली) में 2015 से रोवर लीडर के रूप में यूनिट चला रहे हैं। इन्हें यह पुरस्कार मानवता की सेवा के लिए दिया जाएगा। इसे प्रोजेक्ट समर्थ का नाम दिया गया है। फिलिपीन की राजधानी मनीला में 20 अक्टूबर 2018 को अंतरराष्ट्रीय 26 वें एशिया पेसिफिक रीजन के सम्मेलन में दिया जाएगा।
भारत से यह पुरस्कार 2018 में सिर्फ 2 लोगों को दिया जा रहा है। इसमें से पुरूष वर्ग से ज्योति चरन चौहान और महिला वर्ग से पंजाब की महिला है। दोनों को यह पुरस्कार उनकी यूनिट टीम समर्थ द्वारा 2015 से 2018 तक चलाये गए मानवता सेवा के कार्यों के लिए दिया जा रहा है। जिसे इन्होंने प्रोजेक्ट समर्थ का नाम दिया है। ज्योति चरन ने अपनी उपलब्धि का श्रेय टीम ‘समर्थ’ को दिया है, जो उनके साथ 2015 से जुड़े हैं।
- Advertisement -