Home»Latest News • सोलन» उड़ीसा में छाए सोलन पीजी कॉलेज के रोवर्स रेंजर्स, प्रदर्शनी में अव्वल
उड़ीसा में छाए सोलन पीजी कॉलेज के रोवर्स रेंजर्स, प्रदर्शनी में अव्वल
Update: Friday, December 21, 2018 @ 10:22 PM
- Advertisement -
दयाराम कश्यप, सोलन। पीजी कॉलेज के रोवर्स रेंजर्स टीम ने प्रदर्शनी में देशभर में पहला स्थान हासिल कर प्रदेश का नाम रोशन किया है। भारत स्काउट्स एंड गाइड्स राष्ट्रीय मुख्यालय की ओर से उड़ीसा में 14 से 19 दिसंबर तक आयोजित राष्ट्रीय स्तरीय रोवर्स रेंजर्स समागम में यह उपलब्धि हासिल की है। सोलन पीजी कॉलेज की टीम ने राष्ट्रीय समागम में प्रो. अर्चना गुप्ता के नेतृत्व में गई थी।
प्रो. अर्चना गुप्ता ने दूरभाष पर मीडिया से बात करते हुए बताया कि रोवर रेंजर राष्ट्रीय एकीकरण शिविर में हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व कर रहे पीजी कॉलेज सोलन की रोवर रेंजर इकाई ने प्रदर्शनी में देशभर में पहला स्थान प्राप्त किया और ग्रुप डांस में देशभर में तीसरे स्थान पर रहे। सोलन पीजी कॉलेज की प्रिंसिपल नीलम कौशिक ने रोवर रेंजर यूनिट के प्रभारी अर्चना गुप्ता और समस्त रोवर रेंजर इकाई को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए सब्सक्राइब करें हिमाचल अभी अभी न्यूज अलर्ट