Home » देश-दुनिया » कृष्ण भगवान के बारे में RTI में पूछे गए कुछ हैरान करने वाले सवाल, जानें
कृष्ण भगवान के बारे में RTI में पूछे गए कुछ हैरान करने वाले सवाल, जानें
Update: Thursday, October 4, 2018 @ 1:27 PM
नई दिल्ली। दुनिया भर से रोजाना कई सारी अजीबोगरीब खबरें आती रहती हैं। लेकिन ताजा मामले में काफी कुछ हैरान करने वाला है। दरअसल हाल ही में छत्तीसगढ़ के एक आरटीआई एक्टिविस्ट जैनेन्द्र कुमार गेंदले द्वारा मथुरा के जिला प्रशासन से RTI दायर कर कुछ हैरान करने वाले सवाल पूछे हैं। जैनेन्द्र ने श्रीकृष्ण के जन्म, उनके गांव, उनके ईश्वर होने एवं लीलाओं के बारे में सारी जानकारी समेत सबूत की भी मांग की है।

जैनेन्द्र ने जिला प्रशासन से पूछा है कि भारत में कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर छुट्टी घोषित कर कृष्ण का जन्मदिन मनाया जाता है। तो इस वजह से कृष्ण के जन्म प्रमाणपत्र की प्रमाणित प्रतिलिपि उसे सौंपी जाए। जिससे यह बात साबित हो सके कि वे उसी वक्त पैदा हुए थे।
उन्होंने कहा कि मुझे बात भी बताई जाए कि क्या वे वास्तव में ईश्वर थे, यदि थे, तो कैसे उनके ईश्वर होने की प्रमाणिकता भी प्रदान की जाए। जैनेन्द्र के जरिए मांगी गई इन सूचनाओं को लेकर प्रशासन धर्मसंकट में पड़ गया है। वहीं जिले के एडीएम रमेश चंद्र का कहना है कि धार्मिक आस्था से जुड़े ऐसे प्रश्नों के उत्तर देने पर बहुत सोच विचार किया जा रहा है।