-
Advertisement
रूस ने कीव में उड़ाया तेल डिपो, चारों ओर जहरीला धुआं ही धुआं
Last Updated on February 27, 2022 by Deepak
रूस-यूक्रेन (Russia-Ukraine) के बीच छिड़ी जंग का आज चौथा दिन है। राजधानी कीव (Capital Kiev) पर कब्जे के लिए रूस ने हमले और ज्यादा तेज कर दिए हैं, नतीजन सैकड़ों नागरिकों के मारे जाने की खबर है। इसी बीच, रूस के सेंट्रल बैंक पर अमेरिका, यूरोपीय संघ और ब्रिटेन ने प्रतिबंध लगा दिया है। जर्मनी ने रूसी विमानों के लिए अपने एयरस्पेस को बंद कर दिया है। रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे (War) युद्ध में यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्र आज सुबह बेंगलुरु एयरपोर्ट पहुंचे। चौथे दिन के हमले के बीच कीव में तेल डिपो पर मिसाइल हमले के बाद जहरीला धुआं (Smoke) फैल गया है। इससे लोगों को सांस लेने तक में समस्या हो रही है। इस बीच चेतावनी जारी की गई है कि, लोग घरों से बाहर ना निकलें और घर की खिड़की तक ना खोलें।
यह भी पढ़ें:रूस-यूक्रेन जंग के बीच भारतीय ने लगा दिया लंगर, मानवता का निभा रहा धर्म
BREAKING: Oil depot on fire after missile strike near Kyiv pic.twitter.com/TQkz7s8xiq
— BNO News (@BNONews) February 26, 2022
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा कि, हमारे पास दो ही विकल्प हैं एक यह है कि हम रूस से सीधे लड़े, जो तीसरे विश्व युद्ध की शुरुआत होगी। दूसरा यह है कि, यह सुनिश्चित किया जाए कि जो भी देश अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन करने उसे इसकी कीमत चुकानी पड़े। इस सबके बीच, रूस के यूक्रेन पर हमले के बाद से ही वहां स्थिति भयावह बनी हुई है। जंग के बीच यूक्रेन के नागरिकों से जुड़ी कई तस्वीरें और वीडियो सामने आ रहे हैं जो झकझोर रहे हैं। अब फिर से एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक यूक्रेनी महिला हथियारबंद रूसी सैनिक से भिड़ती नजर आ रही है। सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसमें महिला सैनिक से कहती दिख रही है कि तुम लोग हमारी जमीन पर क्यों आए हो, वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला बिना डरे रूसी सैनिकों से किस तरह भिड़ रही है।
Ukrainian woman confronts Russian soldiers in Henychesk, Kherson region. Asks them why they came to our land and urges to put sunflower seeds in their pockets [so that flowers would grow when they die on the Ukrainian land] pic.twitter.com/ztTx2qK7kB
— UkraineWorld (@ukraine_world) February 24, 2022
यूक्रेन वर्ल्ड न्यूज आउटलेट द्वारा यह वीडियो शेयर किया गया है और जानकारी दी गई है कि महिला रूसी सैनिक से कहती है, तुम बंदूकों के साथ हमारी जमीन पर क्या कर रहे हो, महिला ने रूसी सैनिक से पॉकेट में सूरजमुखी का बीज रखने को कहा और बोला कि तुम्हारी मिट्टी से भी सूरजमुखी ही उगेंगे। वीडियो सामने आने के बाद से ही लोग इस पर जमकर रिएक्शन दे रहे हैं।