-
Advertisement
Russia-Ukraine War:खेरसन शहर पर रूस का कब्जा, सात लाख लोगों ने छोड़ा यूक्रेन
Last Updated on March 2, 2022 by sintu kumar
Russia-Ukraine War:यूक्रेन पर रूस के हमले के चलते रूसी सेना ने खेरसन Kherson शहर पर कब्जा कर लिया है। दूसरी तरफ खारकीव में आज सुबह से हवाई हमले नहीं सुनाई दिए हैं, लेकिन इस बीच वहां रूसी पैराट्रूपर्स उतरे हैं, जिन्होंने हॉस्पिटल को निशाना बनाया है। वहां गोलीबारी जारी है। यूक्रेन में जारी जंग के बीच दुनिया के कई देशों और अंतरराष्ट्रीय संगठनों ने पहले ही रूस पर कई कड़े प्रतिबंध लगाए हैं। Apple ने मंगलवार को रूस में सभी प्रोडक्ट्स की बिक्री पर रोक लगाने की घोषणा की है। अमेरिका समेत कई पश्चिम देशों की सरकारों और बड़ी कंपनियों ने यूक्रेन पर हमले के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आलोचना की है। साथ ही रूस को कई मोर्चे पर अलग-थलग करने की कोशिशें की जा रही है। बैंकिंग, खेल से लेकर वोडका तक पर कई देशों ने और संगठनों ने बैन लगाए हैं। यूक्रेन पर रूस के हमले के बीच लगभग सात लाख लोगों ने देश छोड़ दिया है। यूएन ने यह जानकारी दी है। यूएन का कहना है कि शरणार्थी लगातार बढ़ रहे हैं और पड़ोसी देशों में शरण ले रहे हैं।
यह भी पढ़ें- Russia-Ukraine War: यूक्रेन से भारत के लिए आई बुरी खबर, गोलीबारी में एक भारतीय छात्र की मौत
रूसी गैस पर निर्भरता कम करने के तरीकों का अध्ययन कर रहे हैं इटली के पीएम
इटली की सरकार रूस से गैस आयात पर देश की निर्भरता को कम करने के तरीकों का अध्ययन कर रही है। पीएम मारियो ड्रैगी ने संसद को जानकारी दी। ड्रैगी ने बढ़ते सुरक्षा जोखिमों और रूस-यूक्रेन सैन्य संघर्ष से उत्पन्न ऊर्जा की बढ़ती कीमतों के बारे में चिंतित इटालियंस को आश्वस्त करने की मांग करते हुए कहा कि सरकार संभावित नतीजों का मुकाबला करने के लिए बिना रुके काम कर रही है।समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, यूक्रेन संकट से पहले से ही इटली में ऊर्जा की कीमतें बढ़ रही हैं। देश के राष्ट्रीय सांख्यिकी संस्थान के अनुसार, दिसंबर 2021 में ऊर्जा की कीमतों में 29.1 प्रतिशत और जनवरी में 38.6 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।प्रारंभिक आंकड़ों से पता चलता है कि संकट के परिणामस्वरूप कीमतों में वृद्धि जारी रहेगी।
–आईएएनएस