-
Advertisement
रूसी PM दिमित्री मेदवेदेव की सरकार ने राष्ट्रपति पुतिन को सौंपा अपना इस्तीफा
Last Updated on January 15, 2020 by Deepak
मॉस्को। रूस में पीएम दिमित्री मेदवेदेव (Russian PM Dmitry Medvedev) की सरकार ने बुधवार को राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (President Vladimir Putin) को इस्तीफा सौंप दिया है। मेदवेदेव 2012 से पीएम का पदभार संभाल रहे थे। पुतिन ने मेदवेदेव को उनकी सेवाओं के लिए धन्यवाद दिया। इस्तीफे को स्वीकार करते हुए पुतिन ने मंत्रियों को एक कार्यवाहक सरकार के रूप में कार्य करने के लिए कहा जब तक कि नई सरकार का गठन नहीं हो जाता है।
यह भी पढ़ें: पाक से दोस्ती के लिए चीन की नापाक चाल- UNSC में एक बार फिर चाहता है कश्मीर पर चर्चा
इस्तीफे की घोषणा करने से पहले मेदवेदेव ने पुतिन के साथ मुलाकात की। इसके साथ ही पुतिन ने यह भी कहा कि पीएम की कैबिनेट के सामने जो लक्ष्य निर्धारित किए गए थे उनको वह पूरा नहीं कर सकी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक राष्ट्रपति पुतिन अपने पुराने सहयोगी मेदवेदेव को प्रेसिडेंसियल सिक्योरिटी काउंसिल का डिप्टी नियुक्त करना चाहते हैं। बता दें कि पीएम बनने से पहले मेदवेदेव 2008-12 के बीच देश के राष्ट्रपति के तौर पर भी सेवा दे चुके थे। मेदवेदेव को लंबे समय से राष्ट्रपति पुतिन का करीबी माना जाता है।