- Advertisement -
नई दिल्ली। 66 की उम्र में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन दोबारा शादी करना चाहते हैं। पुतिन ने गुरुवार को मॉस्को में हुई एनुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एक सवाल के जवाब में यह बात कही है। हालांकि पुतिन ने यह नहीं बताया है कि वह किससे शादी करेंगे। पुतिन की शादी ल्यूडमिला पुतिन से हुई थी लेकिन साल 2013 में उनका तलाक हो गया। पुतिन अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी सतर्क रहते हैं। वैसे उनके अफेयर की खबरें कई बार सामने आ चुकी हैं।
66 वर्षीय पुतिन हर वर्ष के अंत में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हैं। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में रूस के अलावा कुछ और देशों के चुनिंदा जर्नलिस्ट्स के साथ ही जनता के भी सवाल होते हैं। 20 दिसंबर को मॉस्कों में आयोजित इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में एक रशियन जर्नलिस्ट ने पुतिन से राजनीति से जुड़ा सवाल पूछने के बजाय ऐसा सवाल पूछा जो उनकी निजी जिंदगी से जुड़ा था। इस जर्नलिस्ट के सवाल पर पुतिन को अपनी बेहद पर्सनल जिंदगी से जुड़ा जवाब देना पड़ा।
जर्नलिस्ट ने पुतिन ने पूछा, ‘पुतिन कब दोबारा शादी कर रहे हैं और किससे?’ इस पर पुतिन ने जवाब दिया, ‘एक सभ्य इंसान के तौर पर मैं कहूंगा कि एक दिन जरूर मैं किसी से शादी करुंगा।’ लेकिन पुतिन ने जवाब में इस बात की कोई जानकारी नहीं दी कि वह किससे शादी करेंगे। पुतिन एलिना काबाऐवा के साथ रिलेशनशिप में हैं जो कि एक ओलंपिक जिमनास्ट रह चुकी हैं। हालांकि पुतिन ने इस बात से साफ इनकार कर दिया था।
- Advertisement -