- Advertisement -
मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्दा कपूर (Shraddha Kapoor) के 32वें बर्थ-डे के मौके पर उनकी फिल्म ‘साहो’ (Saaho) का दूसरा टीजर रिलीज कर दिया गया है। इस टीजर में श्रद्धा के सिंपल लुक के साथ एक्शन दिख रहीं हैं। इस टीजर में बाहुबली स्टार प्रभास खतरनाक स्टंट्स करते दिख रहे हैं। टीजर श्रद्धा (Shraddha Kapoor) के जन्मदिन पर प्रभास ने शेयर किया है।
यह भी पढ़ें- वीडियो: जल्द रिलीज होने वाली इस फिल्म में गली बॉय की तरह यह काम करेंगे अमिताभ
बता दें कि शेड्स ऑफ साहो (Shades Of Saaho) का इससे पहले भी एक टीजर रिलीज हुआ था। पहला टीजर प्रभास (Prabhas) के 39वें जन्मदिन 23 अक्टूबर को रिलीज हुआ था। इस टीजर में पहले दमदार एक्शन दिखाया जाता है उसके बाद आखिर में श्रद्धा बंदूक से गोली चलाते हुए दिखती हैं। फिल्म साहो हिंदी और तेलगू दो भाषाओं में शूट की जा रही है। साहो में प्रभास और श्रद्धा कपूर के अलावा नील नितिन मुकेश, जैकी श्रॉफ, मंदिरा बेदी, महेश मांजरेकर और चंकी पांडे नजर आएंगे। इस फिल्म को 15 अगस्त 2019 को रिलीज किया जाएगा।
- Advertisement -