- Advertisement -
जयपुर। यहां स्थित जामडोली में एक युवती आश्रम चलाने वाली एक साध्वी पर समलैंगिकता का आरोप लगाकर शिकायत दर्ज कराई गई है। बताया गया कि जामड़ोली में एक आश्रम चलाने वाली साध्वी समदर्शी आश्रम में रहने वाली मासूम बच्चियों छेड़छाड़ किया करती थी। हैरान करने वाली बात यह है कि जिस साध्वी के ऊपर ये आरोप लगए हैं वो पीएम मोदी द्वारा सम्मानित भी की जा चुकी है। आरोप लगने के बाद से ही साध्वी आश्रम से फरार बताई जा रही है। जिस युवती द्वारा साध्वी पर ये आरोप लगाए गए वह पिछले ढाई माह से उसके आश्रम में रह रही थी। इस साध्वी ने कई बार उसके साथ समलैंगिक होने का प्रयास किया।
मिली जानकारी के मुताबिक युवती ने जब साध्वी द्वारा की जा रही छेड़छाड़ के बारे में आश्रम में अन्य बच्चियों को बताया तो उन्होंने ने भी उसकी बात की पुष्टि की। पीड़िता द्वारा शिकायत दर्ज कराने के बाद जब पुलिस द्वारा आश्रम में छापा डाला तो वहां पर त्रिपुरा से लाई गई 6 से 16 साल तक की 16 लडकियां मिलीं, जिन्हें वहां से बाहर निकाल लिया गया है। बताया गया कि साध्वी ने मामले को दबाने के लिए आश्रम में रहने वाली मासूम बच्चियों की पढ़ाई पूरी होएन से पहले ही उन्हें वापस भेज दिया। मामले की जांच कर रही कानोता पुलिस द्वारा बताया गया कि, ‘साध्वी के खिलाफ दर्ज मामले में पीड़िता के बयान हो गए है। दूसरे राज्यों की मिली बच्चियों के बारे में नोटिस जारी कर दिए गए है। पुलिस द्वारा मामले की छानबीन की जा रही है।
- Advertisement -