- Advertisement -
शिमला। राजधानी Shimla में एक बार फिर मांगों को लेकर सैहब कर्मचारियों की हड़ताल शुरू हो गई है। मंगलवार को Shimla शहर के करीब 41 हजार घरों से कूड़ा नहीं उठा है। ये कर्मचारी आज से अनिश्चितकालीन की हड़ताल पर चले गए हैं और इस कारण लोगों के घरों के बाहर कूड़े के ढेर लगने शुरू हो गए हैं। दरअसल वेतन बढ़ोतरी की मांग को लेकर कर्मचारी नगर निगम प्रशासन से खफा हो गए हैं। सैहब सोसाइटी के प्रधान जसवंत सिंह ने कहा है कि निगम उनकी मांगों को नहीं मान रहा है। उन्होंने कहा कि वह तब तक हड़ताल जारी रखेंगे जब तक उनकी मांगों को पूरी तरह से गौर नहीं किया जाता। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि बुधवार से वह प्रदर्शन भी करेंगे आज सब अपने घर में आराम कर रहे है। अब लोग घरों में जमा कूड़े को इधर-उधर फेंकेंगे तो इससे पीएम मोदी की स्वच्छ भारत की मुहिम को तगड़ा झटका लगेगा। बता दें कि शहर में पिछले कई साल से डोर-टू-डोर गारबेज कलेक्शन योजना चल रही है और इसके तहत घरों, होटलों और कार्यालयों से सारा कूड़ा एकत्र किया जाता है और इसे एकत्र कर ठोस कूड़ा संयंत्र भेजा जाता है। शिमला में पर्यटक सीजन भी शुरू हो गया है इससे स्थानीय लोगों और पर्यटकों को पेशानी होगी।
- Advertisement -