- Advertisement -
शिमला। कालीबाड़ी हॉल में आयोजित मिस भारत ब्यूटी फाइट 2017 का ताज सहीफा सिद्दीकी के सिर सजा। अमन गांधी फिल्म प्रोडक्शन की ओर से यह प्रतियोगिता करवाई गई, जिसमें 4 राउंड क्लियर कर मिस भारत कंपटीशन की विजेता सहीफा सिद्दीकी रही। इसके अलावा नताशा भंडारी फर्स्ट व प्रिया तिवारी सेकंड रनरअप बनी। इस प्रतियोगिता में 20 लड़कियों को रेस में पीछे छोड़ सहीफा सिद्दीकी ने मिस भारत का ताज हासिल किया। उन्होंने कहा कि वे इस ताज को हासिल कर बेहद खुश हैं। सभी लड़कियों को इसी तरह मेहनत कर जीवन में आगे बढ़ते रहना चाहिए।
- Advertisement -